
Baikunthpur में टैक्सी चालक की शर्मनाक करतूत: युवती से की छेड़छाड़, आरोपी फरार
कोरिया/बैकुंठपुर | छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर में महिला सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा करने वाली एक घटना सामने आई है। बैकुंठपुर बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाके में एक टैक्सी चालक ने युवती के साथ सरेराह अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की। हालांकि, युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी की करतूत का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।
बस स्टैंड पर हुई बदसलूकी
यह घटना 26 जनवरी की शाम की है, जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था। आरोपी टैक्सी चालक अरसत खान ने युवती को अकेला पाकर उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। युवती घबराई नहीं, बल्कि उसने तुरंत अपना मोबाइल निकाला और टैक्सी चालक के अभद्र व्यवहार का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। युवती द्वारा बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में टैक्सी चालक की हरकतें साफ नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने और स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद मामला पुलिस तक पहुँचा।

आरोपी की तलाश जारी
पीड़िता की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अरसत खान के खिलाफ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद से ही आरोपी अरसत खान फरार है। पुलिस की एक टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो को साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल किया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
धमतरी में भी हुई बड़ी गिरफ्तारी
इसी कड़ी में महिला सुरक्षा से जुड़ी एक अन्य खबर धमतरी से आई है, जहाँ बोरई थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे भाजपा मंडल बेलरगांव के पूर्व अध्यक्ष मनोहरदास मानिकपुरी को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



