
Bilaspur: प्रेम के नाम पर नाबालिग किशोरी को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, जेल पहुंचा
बिलासपुर। प्यार-मोहब्बत के चक्कर में कई युवक ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका अंजाम जेल और जीवन भर की बदनामी बन जाता है। लड़की का एक बयान ही काफी होता है पूरी जिंदगी पलट देने के लिए। घर, पता, खाना, कपड़े, सब कुछ बदल जाता है, भविष्य अंधकारमय हो जाता है। फिर भी हार्मोन्स के जोर से हर दिन कोई न कोई ऐसा कदम उठा ही लेता है।
इस बार यह गलती रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दोना सागर निवासी 19 वर्षीय सुमित कुमार यादव ने की। गांव की ही एक नाबालिग किशोरी से उसका कथित प्रेम संबंध था। उसने लड़की को सुनहरे भविष्य के सपने दिखाए और शादी का झांसा देकर दोनों घर से भाग गए।

लड़की के गायब होने पर परिवार में हड़कंप
लड़की के अचानक लापता होने पर उसके परिजन बेहद परेशान हो गए। उन्होंने तुरंत रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और दोनों की तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि दोनों कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में छिपे हुए हैं।
पाली से बरामदगी, युवक पर गंभीर आरोप
पुलिस की टीम ने तुरंत पाली पहुंचकर कार्रवाई की और सुमित कुमार यादव के पास से नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सुमित ने लड़की को जबरदस्ती भगाया था और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए थे।
पोक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस, जेल भेजा गया
इसके आधार पर पुलिस ने 19 साल के सुमित यादव के खिलाफ अपहरण, बलात्कार और POCSO एक्ट (Protection of Children from Sexual Offences) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



