March 4, 2026
अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसे, तीन युवकों की मौत

अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसे, तीन युवकों की मौत

Jan 28, 2026

सरगुजा जिले के अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग (नेशनल हाईवे-130) पर मंगलवार रात (27 जनवरी) को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर अंतर्गत सलबा मोड़ के पास हुई, जहां धान से लदे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान

•महेंद्र यादव (16 वर्ष), निवासी अरगोती
•विजय लाल यादव (19 वर्ष), निवासी परपटिया, मैनपाट
बताया जा रहा है कि दोनों युवक लखनपुर से उदयपुर के डांडगांव की ओर बाइक से जा रहे थे। अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक समेत दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल युवक की मौत

इसी हाईवे पर एक अन्य सड़क हादसे में पैदल चल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 27 जनवरी की रात कुंवरपुर के पास हुई।

मृतक की पहचान
•जियाउद्दीन अंसारी (25 वर्ष), पेशे से ड्राइवर, निवासी वार्ड क्रमांक-5, लखनपुर
जानकारी के अनुसार जियाउद्दीन अपने दोस्तों के साथ कुंवरपुर में एक छठी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। दोस्त खाना खाने के बाद लौट आए, जबकि जियाउद्दीन रात करीब 10:30 बजे पैदल ही लखनपुर लौट रहा था। इसी दौरान कुंवरपुर में जय बजरंग ट्रेडिंग सेंटर के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में जियाउद्दीन के सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस टीम उसे लखनपुर अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे
पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर चालक और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix