March 3, 2026
Janjgir Champa में युवती की हत्या, अर्धनग्न हालत में खार में मिला शव

Janjgir Champa में युवती की हत्या, अर्धनग्न हालत में खार में मिला शव

Jan 28, 2026

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरा में मंगलवार सुबह बीच खार में 21 वर्षीय युवती का अर्धनग्न शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

सुबह ग्रामीणों ने देखा शव, मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह खार की ओर गए ग्रामीणों ने कीचड़ से सना युवती का अर्धनग्न शव देखा। शव देखते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना नवागढ़ पुलिस को दी।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और साक्ष्य एकत्र किए गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ भेजा गया।

मृतका की पहचान पूनम के रूप में
पुलिस ने मृतका की पहचान पूनम (21 वर्ष) के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

प्रथम दृष्टया सहमति से संबंध की आशंका
पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया सहमति से शारीरिक संबंध बनाए जाने की आशंका जताई गई है, क्योंकि मृतका के शरीर पर संघर्ष या मारपीट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

एक संदेही हिरासत में, दूसरे की तलाश जारी
जांच के दौरान एक संदेही का नाम सामने आया है, जिसे पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। वहीं, मामले में शामिल एक अन्य व्यक्ति की तलाश भी पुलिस द्वारा की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति साफ होगी। फिलहाल मामला विवेचनाधीन है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix