March 4, 2026
Bilaspur: सिविल लाइन पुलिस ने चार बड़ी चोरी का किया खुलासा, 4 शातिर चोर गिरफ्तार

Bilaspur: सिविल लाइन पुलिस ने चार बड़ी चोरी का किया खुलासा, 4 शातिर चोर गिरफ्तार

Jan 28, 2026

बिलासपुर। शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मंगला क्षेत्र स्थित मां ज्वेलर्स, आजाद चौक, सनसिटी मंगला सहित चार बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

CCTV और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई CCTV फुटेज के विश्लेषण और मुखबिर से मिली सटीक जानकारी के आधार पर की गई। बढ़ती चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ASP (शहर) पंकज कुमार पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाइन सुम्मत राम साहू के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिसने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।

चार आरोपी गिरफ्तार, सभी स्थानीय निवासी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोनू उर्फ शिवा सूर्यवंशी (20), राहुल सूर्यवंशी (19), आदित्य सूर्यवंशी (19) और नंद कुमार केवट (19) शामिल हैं। सभी आरोपी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं।

₹4.24 लाख के जेवरात और नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, जिनकी कुल कीमत करीब ₹4.24 लाख बताई जा रही है, साथ ही ₹26 हजार नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामदगी के आधार पर अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

अन्य वारदातों की जांच जारी
ASP पंकज कुमार पटेल ने बताया कि चारों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे और किन-किन चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं तथा उनके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य कौन हैं। नेटवर्क खंगालने के लिए फॉरेंसिक जांच भी की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix