March 4, 2026
Rajnandgaon: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, दुकान में घुसा

Rajnandgaon: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, दुकान में घुसा

Jan 28, 2026

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
राजनांदगांव। जिले के चिचोला चौकी क्षेत्र अंतर्गत लाल बहादुर नगर में 25 जनवरी की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय खिलेश्वर यादव अपने साथी रमन यादव (22) और सौरभ देवांगन (24) के साथ बाइक से सौरभ को उसके घर छोड़ने जा रहा था। रात करीब 9.30 बजे जब तीनों एलबी नगर स्थित पूनम राइस मिल के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

नियंत्रण खोकर दुकान में घुसा ट्रक
टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क किनारे स्थित एक किराना दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर जमा हो गए।

दो की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर
हादसे में बाइक सवार खिलेश्वर यादव और रमन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सौरभ देवांगन को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

गांव में शोक का माहौल
दुर्घटना में गांव के दो युवकों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ट्रक चालक हिरासत में
पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix