February 1, 2026
Bhilai के मंडई मेले में पोस्टर विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक ने चाकू से किया जानलेवा हमला

Bhilai के मंडई मेले में पोस्टर विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक ने चाकू से किया जानलेवा हमला

Jan 27, 2026

दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में 26 जनवरी को आयोजित मंडई मेले में एक छोटे से पोस्टर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पोस्टर में अपनी फोटो न छपने से नाराज एक युवक ने समिति के सदस्य पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पोस्टर में फोटो न छपने से भड़का विवाद

मंडई मेला समिति ने मेले के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर छपवाए थे। नियम के अनुसार, सदस्यों से 500-500 रुपये शुल्क लिया गया था और उनकी फोटो पोस्टर में छापने के लिए जमा कराई गई थीं। मोहल्ले के निवासी तोरण निषाद ने न तो सदस्य शुल्क जमा किया और न ही अपनी फोटो दी। इसी कारण उनका नाम और फोटो पोस्टर में शामिल नहीं किया गया। इस बात से नाराज तोरण निषाद ने 26 जनवरी की रात करीब 8:45 बजे शीतला मंदिर के पास गुप्ता किराना स्टोर के सामने समिति के सदस्य हेमंत कुमार वर्मा पर विवाद शुरू कर दिया। हेमंत कुमार वर्मा (निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार) ट्रक ड्राइवर हैं और मेले के आयोजन में शामिल थे।

चाकूबाजी से घायल हुआ पीड़ित

विवाद के दौरान तोरण निषाद ने पहले गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। फिर अचानक पैंट से धारदार चाकू निकालकर हेमंत के बाएं सीने और पेट पर वार कर दिया। हमले में हेमंत के सीने और नाभि के नीचे चोट आई, जिससे खून बहने लगा। पीड़ित ने हाथ से वार रोका, जिससे गंभीर जानलेवा चोट नहीं लगी, लेकिन वह घायल हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

घटना के बाद पीड़ित ने खुर्सीपार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी तोरण निषाद के खिलाफ संबंधित धाराओं (जानलेवा हमला, हथियार से लैस हमला आदि) में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच चल रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix