
Raipur : गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाशते युवक को पुलिस ने पकड़ा
रायपुर जिले के थाना तेलीबांधा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4.437 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 जनवरी 2026 की मध्य रात्रि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवंति विहार स्थित शीतला तालाब के पास एक संदिग्ध युवक गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना तेलीबांधा की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, घेराबंदी कर पकड़ा गया
मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विशाल उर्फ गंगा यादव, पिता देवेन्द्र यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, वृद्धा आश्रम के पास, थाना तेलीबांधा, रायपुर (छत्तीसगढ़) बताया।
तलाशी में मिला गांजा, मौके पर की गई जब्ती
आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक का थैला मिला। थैले की जांच करने पर उसमें 4.437 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा पाया गया। पुलिस ने मौके पर पंच गवाहों की उपस्थिति में गांजा जब्त कर लिया।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
बरामद गांजे की कीमत करीब 70,000 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 27/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



