March 20, 2026
राजनांदगांव में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 जुआरियों को किया गिरफ्तार

राजनांदगांव में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 जुआरियों को किया गिरफ्तार

Jan 27, 2026

राजनांदगांव जिले में जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घुमका पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम घुमका स्थित चौरसिया बाड़ी के पास जुआ फड़ पर दबिश देकर 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
पुलिस को 26 जनवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम घुमका के चौरसिया बाड़ी के पास ताश के पत्तों पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद घुमका पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी।
मौके से 1.85 लाख रुपये नकद और मोबाइल जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 1,85,000 रुपये नकद, लगभग 40,000 रुपये कीमत के 4 मोबाइल फोन जब्त किए। इस तरह कुल 2 लाख 25 हजार रुपये का जुआ-संबंधी सामान पुलिस द्वारा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी ग्राम घुमका के निवासी हैं। इनमें शामिल हैं:
•मुकेश तिवारी (43)
•मनोज बघेल (35)
•शैलेन्द्र वर्मा (32)
•प्रमोद वर्मा (35)
•राकेश वर्मा (42)
•देवा वर्मा (33)
•फागूराम यादव (43)
•खेमचंद उर्फ पप्पू वर्मा
कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज
पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) BNSS के अंतर्गत भी वैधानिक कार्रवाई की गई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix