February 1, 2026
Bhilai में पेप्सी कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर पर जानलेवा हमला

Bhilai में पेप्सी कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर पर जानलेवा हमला

Jan 27, 2026

छत्तीसगढ़ के भिलाई में पेप्सी कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर सहित चार लोगों पर लाठी-डंडे, कुर्सी और ईंट-पत्थरों से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवकों की गुंडागर्दी साफ दिखाई दे रही है।

गोदाम में चल रही थी कंपनी से जुड़ी बैठक

पीड़ित एरिया सेल्स मैनेजर रवि रंजन (42) ने पुलिस को बताया कि वे शास्त्री चौक कैम्प-1 के निवासी हैं। 25 जनवरी की रात करीब 9:15 बजे वे भिलाई डिस्ट्रीब्यूटर अंकित यादव के गोदाम में मौजूद थे। उनके साथ दीपक शर्मा, अभिलाष पुरोहित, अमित गुप्ता और शिव कुमार साहू भी थे। सभी लोग कंपनी से जुड़े कामकाज पर चर्चा कर रहे थे।

 

गोदाम के पास चल रही थी पार्टी, झगड़ा और गाली-गलौज

बताया जा रहा है कि गोदाम के पास ही कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। पार्टी के दौरान युवक आपस में झगड़ने और गाली-गलौज करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख रवि रंजन और उनके साथियों ने गोदाम परिसर के बाहर लगी लाइट बंद कर दी।

लाइट बंद होते ही भड़के युवक, की मारपीट

लाइट बंद होते ही पार्टी कर रहे युवक भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ देर बाद वे युवक दोबारा लौटे, जिनमें से दो को मोनू और अभिषेक के नाम से पुकारा जा रहा था। उनके साथ अन्य साथी भी मौजूद थे।

आरोप है कि सभी ने जान से मारने की धमकी देते हुए डंडा, चाकू और पास पड़ी ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

 

जान बचाने ऑफिस में छिपे, दरवाजा तोड़ने की कोशिश

हमले से बचने के लिए सभी पीड़ित गोदाम के बगल स्थित ऑफिस में भागकर घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बावजूद हमलावरों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की।

 

वाहनों में तोड़फोड़, बिजली मीटर भी तोड़ा

हमलावरों ने बाहर खड़ी बोलेरो पिकअप का शीशा तोड़ दिया। दीपक शर्मा की बुलेट बाइक की वाइजर तोड़ दी गई और बाइक की चाबी भी निकाल ली गई। इतना ही नहीं, गोदाम के बाहर लगा बिजली मीटर भी तोड़ दिया गया।

चार लोग घायल, CCTV में कैद हुई वारदात

इस हमले में रवि रंजन, अंकित गुप्ता, दीपक शर्मा और अभिलाष पुरोहित को चोटें आई हैं। पूरी घटना गोदाम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

 

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी

पीड़ित की शिकायत पर वैशाली नगर थाना पुलिस ने मोनू, अभिषेक और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और CCTV फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix