February 1, 2026
Balod: मिलने बुलाया और शादी की जिद करने लगा प्रेमी, इनकार करने पर प्रेमिका का किया मर्डर

Balod: मिलने बुलाया और शादी की जिद करने लगा प्रेमी, इनकार करने पर प्रेमिका का किया मर्डर

Jan 27, 2026

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरामी जंगल में मिली महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। महिला की हत्या उसके ही प्रेमी ने की थी, जो शादी के प्रस्ताव पर इनकार मिलने के बाद खौफनाक हो गया।

प्रेमी ने गला घोंटकर बेहोश किया, फिर पत्थर से सिर कुचला
आरोपी नेमीचंद साहू ने पुलिस को पूछताछ में कबूल किया कि वह कमला राजपूत के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध में था। 16 जनवरी को दोनों गुरामी जंगल में मिलने पहुंचे, जहां नेमीचंद ने शादी का प्रस्ताव रखा और घर चलने की जिद की। कमला ने इनकार कर दिया तो विवाद बढ़ गया। गुस्से में आए नेमीचंद ने पहले कमला का गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया। फिर उसे जमीन पर घसीटते हुए जंगल के निचले हिस्से में ले गया और एक बड़े पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए शव को गड्ढे में रखकर पत्थरों से ढक दिया।

शव मिलने से शुरू हुई जांच, 24 घंटे में खुलासा
24 जनवरी की सुबह गुरामी गांव के एक व्यक्ति लकड़ी लेने जंगल गए तो तेज बदबू आई। नजदीक जाकर देखा तो पैर की उंगलियां दिखीं। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड और साइबर सेल मौके पर पहुंची। पत्थर हटाने पर सड़ी-गली महिला की लाश मिली।

16 जनवरी को ही कमला राजपूत के लापता होने की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज थी। मौके पर बुलाए गए उसके भाई ने हाथ के टैटू और कपड़ों से शव की पहचान की। पुलिस ने मर्ग पंचनामा किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कॉल रिकॉर्ड से पकड़ा आरोपी, साक्ष्य बरामद
परिजनों ने दिए मोबाइल नंबर से कॉल रिकॉर्ड जांचे गए। उसी दिन कमला के फोन पर नेमीचंद से बात हुई थी। संदेह पर तरौद निवासी नेमीचंद को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें*👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix