February 1, 2026
छत्तीसगढ़ में फर्जी पहचान से धोखाधड़ी का मामला, बिहार का युवक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में फर्जी पहचान से धोखाधड़ी का मामला, बिहार का युवक गिरफ्तार

Jan 27, 2026

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में फर्जी पहचान के जरिए युवतियों को झांसे में लेने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने खुद को हिंदू युवक और रेलवे अधिकारी बताकर सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियों से दोस्ती की और फिर शादी व नौकरी का झांसा देकर उनका शारीरिक और आर्थिक शोषण किया।

फेसबुक पर बनाई फर्जी आईडी

पुलिस जांच में सामने आया है कि बिहार के पटना निवासी मोहम्मद महफूज ने फेसबुक पर ‘स्वराज पैकरा’ नाम से फर्जी आईडी बनाई थी। इस आईडी से वह विशेष रूप से हिंदू लड़कियों को मैसेज भेजता था और खुद को बिलासपुर रेलवे में पदस्थ अधिकारी बताता था, जबकि असल में वह पटना में एक कपड़े की दुकान में काम करता है।


अंबिकापुर और जशपुर की तीन लड़कियां बनीं शिकार

आरोपी ने अंबिकापुर की दो और जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र की एक युवती को अपने जाल में फंसाया। उसने शादी और सरकारी नौकरी का झांसा देकर भरोसा जीता और अंबिकापुर में होटल बुक कर फर्जी नाम से आईडी जमा कराई। आरोपी दो दिनों तक युवती के साथ होटल में रुका।


मोबाइल और बैग से खुला राज

युवती को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जब उसने उसका मोबाइल और बैग चेक किया तो उसमें युवक का असली आधार कार्ड मिला, जिसमें उसका वास्तविक नाम सामने आया। इसके बाद युवती ने अपनी सहेलियों को बुलाया और गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी।

एक युवती से 54 हजार की ठगी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली एक युवती से 54 हजार रुपये की ठगी की थी। मोबाइल की जांच में कई अन्य लड़कियों से बातचीत के सबूत भी मिले हैं।

गांधीनगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मोहम्मद महफूज को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित युवती की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix