February 1, 2026
Raipur में ड्राई-डे पर अवैध शराब बिक्री: 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 19.94 लीटर शराब जब्त

Raipur में ड्राई-डे पर अवैध शराब बिक्री: 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 19.94 लीटर शराब जब्त

Jan 27, 2026

रायपुर। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में ड्राई-डे घोषित होने के बावजूद अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा है। सायबर सेल और थाना डीडी नगर की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब और नगद राशि बरामद की है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को 26 जनवरी 2026 को सूचना मिली कि सुभाष नगर क्षेत्र के देवारपारा इलाके में एक युवक गुपचुप तरीके से अवैध शराब बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल और डीडी नगर थाना की टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की और मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, जिसकी पहचान अनिकेत सोनी उर्फ देव के रूप में हुई। उसने अपना नाम अनिकेत सोनी, पिता अनिल सोनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी सरोना बीएसयूपी कॉलोनी ब्लॉक 16, सालासार कॉलोनी के पीछे, थाना डीडी नगर बताया।

जब्त की गई शराब और नकदी की डिटेल
तलाशी के दौरान आरोपी के पास नीले रंग के कपड़े के थैले में अवैध शराब भरी मिली। पुलिस ने कुल 19.94 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसमें शामिल हैं:

  • 42 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की
  • 6 पौवा शोले मसाला अंग्रेजी शराब
  • 4 पौवा रॉयल चैलेंज
  • 4 बोतल सिम्बा बीयर
  • 2 बोतल ऑल सीजन

जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 9,160 रुपये बताई गई है। इसके अलावा अवैध बिक्री से प्राप्त 6,230 रुपये नकद भी बरामद किए गए। कुल जब्त सामग्री की कीमत करीब 15,390 रुपये आंकी गई है।

आरोपी को हिरासत में लिया, जांच जारी
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर शराब और नकदी को विधिवत जब्त किया। उसके खिलाफ थाना डीडी नगर में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को 26 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस के ड्राई-डे पर अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान और निगरानी चलाई जा रही थी। इसी अभियान के तहत यह सफल कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix