
Ambikapur में ‘लव जिहाद’! नाम और धर्म बदलकर आदिवासी युवती को फंसाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अंबिकापुर (सरगुजा) | छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पहचान छिपाकर धोखाधड़ी और शोषण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिहार के पटना निवासी मोहम्मद महफूज ने खुद को हिंदू और रेलवे कर्मचारी बताकर एक आदिवासी युवती को प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी ने न केवल अपना नाम बदला, बल्कि फर्जी आधार कार्ड और सोशल मीडिया आईडी के जरिए युवती का भरोसा जीतकर उसका आर्थिक और शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

फेसबुक से फर्जी पहचान की शुरुआत
आरोपी मोहम्मद महफूज ने सुनियोजित तरीके से युवतियों को अपना शिकार बनाया। महफूज ने फेसबुक पर ‘स्वराज पैकरा कंवर’ और ‘नितिन पैकरा’ के नाम से फर्जी आईडी बनाई थी। इसी पहचान के जरिए उसने सरगुजा की एक आदिवासी युवती से दोस्ती की। आरोपी खुद को रेलवे का अधिकारी बताता था और कहता था कि वह निरीक्षण के सिलसिले में अंबिकापुर आता-जाता रहता है। उसने युवती को शादी और सरकारी नौकरी दिलाने का लालच दिया।
आर्थिक और शारीरिक शोषण
भरोसे में लेकर आरोपी ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए और करीब 54 हजार रुपये नगद ऐंठ लिए। जब युवती ने अकेले में उसका बैग चेक किया, तो उसे असली आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी असल पहचान उजागर हुई। हिंदू संगठनों के अनुसार, आरोपी के शरीर में पेसमेकर लगा है और वह हार्ट पेशेंट है, इसके बावजूद वह फर्जी पहचान बनाकर कई युवतियों को अपना शिकार बना चुका है।

हिंदू संगठनों का आक्रोश और पुलिस कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों ने बस स्टैंड स्थित लॉज का घेराव किया, जहाँ आरोपी ‘स्वराज पैकरा’ के नाम से रुका हुआ था। सीएसपी राहुल बंसल ने बताया कि आरोपी के मोबाइल की जांच में कई अन्य लड़कियों से ठगी के सबूत मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पहचान छिपाकर धोखाधड़ी करने, गलत मंशा रखने और शोषण करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को संदेह है कि महफूज ने इसी तरह राज्य की अन्य युवतियों को भी अपना निशाना बनाया है, जिसकी जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



