February 1, 2026
शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल किया ‘फेक’ लेटर, परीक्षा नियंत्रक ने दर्ज कराई FIR

शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल किया ‘फेक’ लेटर, परीक्षा नियंत्रक ने दर्ज कराई FIR

Jan 26, 2026

रायपुर | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की साख का इस्तेमाल कर फर्जी सूचना फैलाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने ‘सहायक शिक्षक ई एंड टी संवर्ग शिक्षण एवं व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2026’ के संबंध में एक फर्जी निर्देश पत्र तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए व्यापमं के परीक्षा नियंत्रक ने राखी थाने में अपराध दर्ज कराया है।

रात 11:20 बजे दर्ज हुआ मामला 

रविवार रात करीब 8 बजे व्यापमं के अधिकारियों को जानकारी मिली कि विभाग के नाम से एक संदिग्ध निर्देश पत्र व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से फैल रहा है। व्यापमं के परीक्षा नियंत्रक हिंमाशू अग्रवाल ने मामले की जांच की और पाया कि विभाग द्वारा ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है।

उन्होंने तुरंत राखी पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने रविवार देर रात करीब 11:20 बजे अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319 (प्रतिरूपण द्वारा छल) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह फर्जी पत्र लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आयोजित होने वाली आगामी भर्ती परीक्षाओं के संबंध में था, जिससे हजारों उम्मीदवारों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी।

पुलिस और साइबर सेल अलर्ट

राखी पुलिस अब साइबर सेल की मदद से उस डिजिटल फुटप्रिंट को ट्रैक कर रही है जहाँ से इस पत्र को सबसे पहले साझा किया गया था। पुलिस का कहना है कि सरकारी संस्थाओं के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर जनता को गुमराह करना एक गंभीर अपराध है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix