
Durg: धमधा में अवैध शराब बेचने वाला कोचिया गिरफ्तार
आबकारी विभाग की कार्रवाई, 7.2 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त
दुर्ग। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में धमधा क्षेत्र में आबकारी विभाग को एक और बड़ी सफलता मिली है। कलेक्टर अभिजीत के निर्देशानुसार तथा सहायक आयुक्त आबकारी सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है।

पथरिया क्षेत्र में हो रही थी अवैध बिक्री
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 जनवरी 2026 को आबकारी वृत्त धमधा की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को पथरिया क्षेत्र में अवैध रूप से देशी मदिरा मसाला की बिक्री किए जाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना की गंभीरता याद्दे हुए आबकारी टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देने की योजना बनाई।
40 पाव देशी मदिरा मसाला बरामद
कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने गोविन्द साहू (64 वर्ष), निवासी पथरिया को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 40 नग पाव देशी मदिरा मसाला (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 7.2 बल्क लीटर आंकी गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 4,000 रुपये बताई जा रही है।
गैर-जमानती धाराओं में दर्ज हुआ प्रकरण
आरोपी के पास शराब रखने या बेचने से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इस पर आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) ख एवं 34(2) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



