February 1, 2026
Raipur: लखौली टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा

Raipur: लखौली टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा

Jan 26, 2026

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चाचा गंभीर घायल
रायपुर। ग्राम कुरा निवासी एक परिवार पर गुरुवार रात उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब महासमुंद–रायपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा 23 जनवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे लखौली टोल प्लाजा के पास “अपना ढाबा” के नजदीक हुआ।

कार को ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुरा निवासी सतीश कुमार देवांगन अपने चाचा तरूण कुमार देवांगन के साथ कार क्रमांक CG10FA3105 से महासमुंद में अपनी बुआ के घर गए हुए थे। देर रात दोनों महासमुंद से रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान लखौली टोल प्लाजा के पास ट्रक क्रमांक CG07BH7260 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

सतीश की मौके पर ही मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सतीश कुमार देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तरूण कुमार देवांगन को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सीएचसी आरंग में दिया गया प्राथमिक उपचार
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल तरूण देवांगन को तत्काल सीएचसी अस्पताल आरंग पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने बताया हादसे का कारण
मृतक के छोटे भाई ने बताया कि सतीश ग्राम कुरा में कपड़ा दुकान चलाता था। अस्पताल में घायल तरूण देवांगन ने परिजनों को बताया कि ट्रक चालक अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ और सतीश की जान चली गई।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix