March 8, 2026
Sarguja में चंगाई सभा को लेकर विवाद, पूर्व डिप्टी कलेक्टर समेत 5 पर केस दर्ज

Sarguja में चंगाई सभा को लेकर विवाद, पूर्व डिप्टी कलेक्टर समेत 5 पर केस दर्ज

Jan 26, 2026

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रविवार को आयोजित एक चंगाई सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। यह सभा रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के आवास पर आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 60 लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम की सूचना मिलते ही हिंदुवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कड़ा विरोध जताया।

रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के घर आयोजित हुई सभा
जानकारी के अनुसार मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। नमनाकला निवासी रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो के आवास पर रविवार को यह बैठक रखी गई थी। कथित चंगाई सभा में कुछ हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के शामिल होने की भी बात सामने आई है।

सड़क पर लगा जाम, बढ़ा तनाव
सभा के दौरान घर के बाहर सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन खड़े कर दिए गए, जिससे यातायात बाधित हो गया और कुछ समय के लिए रास्ता जाम की स्थिति बन गई। इससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंदुवादी संगठनों ने लगाए धर्मांतरण के आरोप
हिंदुवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चंगाई सभा के नाम पर भोले-भाले हिंदू लोगों को एकत्र कर उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है। उन्होंने पूर्व डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो पर इस गतिविधि में शामिल होने का आरोप भी लगाया।

हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी का आरोप
संगठनों का कहना है कि हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश में स्पष्ट किया है कि किसी भी निजी आवास में बिना पूर्व अनुमति के इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान नहीं किए जा सकते। इसके बावजूद लंबे समय से हर रविवार को ओमेगा टोप्पो के घर चंगाई सभा आयोजित की जा रही थी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
मामले की सूचना मिलने पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पूर्व डिप्टी कलेक्टर सहित चार पादरियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix