
Bijapur: इंद्रावती नदी में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
बीजापुर। बीजापुर जिले में इंद्रावती नदी से चार शव बरामद होने से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों—मां, दो बच्चे और ससुर—की मौत हो गई, जबकि परिवार का मुखिया इस घटना से अनजान बताया जा रहा है।
नाव पलटने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार यह घटना 21 जनवरी की शाम करीब 5 बजे उस समय हुई, जब एक ही परिवार के चार सदस्य बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान इंद्रावती नदी में उनकी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा उसपरी झिल्ली घाट के पास हुआ।

इंद्रावती नदी में बह गए चारों सदस्य
नाव पलटते ही चारों लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
रेस्क्यू के बाद शव बरामद
रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद इंद्रावती नदी से चारों शव बरामद कर लिए गए। मृतकों में मां, उसके दो बच्चे और ससुर शामिल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पिता को नहीं थी घटना की जानकारी
बताया जा रहा है कि परिवार का मुखिया इस दौरान मौके पर मौजूद नहीं था और उसे हादसे की जानकारी बाद में मिली। एक ही परिवार में चार मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस जांच में जुटी
यह मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह एक दुर्घटना मानी जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



