
ड्राय डे से पहले रायपुर पुलिस का कड़ा प्रहार, 90 पौवा अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
रायपुर | गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित ‘ड्राय डे’ के दौरान अवैध शराब की बिक्री और भंडारण करने वालों के खिलाफ रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अपना शिकंजा कस दिया है। रविवार को कोतवाली थाना पुलिस ने एक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
ओसीएम चौक के पास घेराबंदी कर गिरफ्तारी
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओसीएम चौक के पास एक युवक शराब की अवैध बिक्री कर कोतवाली पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ओसीएम चौक के पास घेराबंदी की और पुरुषोत्तम बघेल उर्फ कुणाल (20 वर्ष) को हिरासत में लिया। आरोपी संतोषी मंदिर, चार नल चौक क्षेत्र का निवासी है।

बरामदगी
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 90 पौवा अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 16 लीटर 200 मिलीलीटर है। जब्त शराब की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 10,800 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
कमिश्नरेट की चेतावनी: ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने स्पष्ट संदेश दिया है कि राष्ट्रीय पर्वों या ‘ड्राय डे’ के दौरान अवैध शराब का परिवहन, संग्रहण या विक्रय करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम या संबंधित थाने को दें, सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



