March 5, 2026
27 जनवरी को दुर्ग में VVIP मूवमेंट: भारी वाहनों की एंट्री बंद, दुर्ग पुलिस ने जारी किया नया ट्रैफिक प्लान

27 जनवरी को दुर्ग में VVIP मूवमेंट: भारी वाहनों की एंट्री बंद, दुर्ग पुलिस ने जारी किया नया ट्रैफिक प्लान

Jan 25, 2026

दुर्ग | छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के आगामी सम्मेलन को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। 27 जनवरी 2026 को जिले में होने वाले वीवीआईपी और वीआईपी मूवमेंट के कारण शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। आम जनता को परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट चार्ट और पार्किंग प्लान जारी किया है।

भारी वाहनों पर पाबंदी और छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग 

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 26 और 27 जनवरी को सम्मेलन की अवधि के दौरान दुर्ग शहर के भीतर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।  ग्रीन चौक से राजनांदगांव जाने वाले छोटे वाहन अब इंदिरा मार्केट, पटेल चौक, गंजपारा और महाराजा चौक होकर पुलगांव चौक जा सकेंगे

सेक्टर की ओर से आने वाले वाहन जेल तिराहा और साईं द्वार होते हुए राजेंद्र पार्क मार्ग का उपयोग करेंगे। Y-शेप ब्रिज से पुलगांव जाने वाले वाहनों को मालवीय नगर और पद्मनाभपुर मार्ग से होकर गुजरना होगा।

बसों के लिए अस्थाई बस स्टैंड और पार्किंग 

सम्मेलन के दौरान शहर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बसों के रूट और पार्किंग स्थलों में बदलाव किया गया है:

रायपुर-बेमेतरा रूट: दुर्ग से रायपुर, बेमेतरा और कवर्धा की ओर जाने वाली बसें धमधा ओवरब्रिज के पास गंज मंडी FCI गोदाम में पार्क होंगी। सवारियां वहीं से बैठेंगी।

राजनांदगांव-बालोद रूट: राजनांदगांव, खैरागढ़ और बालोद की ओर जाने वाली बसें पुलिस लाइन दुर्ग (गंजपारा) में खड़ी होंगी और जीवन प्लाजा के सामने से रवाना होंगी।

पाटन-धमतरी रूट: पाटन और रानीतरई जाने वाली बसों के लिए महिला समृद्धि बाजार (सिविल लाइन) के सामने पार्किंग और स्टॉपेज बनाया गया है।

पुलिस की अपील

ट्रैफिक पुलिस दुर्ग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डायवर्शन मार्गों का पालन करें। किसी भी मार्ग पर समस्या होने पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। पुलिस ने नागरिकों से धैर्य बनाए रखने और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में सहयोग मांगा है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix