March 21, 2026
गणतंत्र दिवस पर Durg Police का ‘सुरक्षा कवच’,  रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों में डॉग स्क्वाड के साथ सघन चेकिंग

गणतंत्र दिवस पर Durg Police का ‘सुरक्षा कवच’,  रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों में डॉग स्क्वाड के साथ सघन चेकिंग

Jan 25, 2026

दुर्ग | गणतंत्र दिवस 2026 के मद्देनजर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, जिले के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में रविवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखे गए।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए दुर्ग और भिलाई के सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।  सुरक्षा जांच के लिए बीडीएस (BDS) टीम, एंटी सेबोटाज टीम और डॉग स्क्वाड को मैदान में उतारा गया है। इन टीमों ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड परिसर के प्रतीक्षालयों, गोदामों और यात्रियों के सामान की सूक्ष्मता से जांच की।

संदिग्धों पर नजर

चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई और उनकी तस्दीक की गई ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।  दुर्ग जिले की सभी सीमाओं पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर नाकेबंदी की गई है। जिले में प्रवेश करने वाले प्रत्येक मार्ग पर वाहनों की सघन और सूक्ष्म चेकिंग की जा रही है।

बाजारों और भीड़ वाले क्षेत्रों में गश्त

प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की पैदल गश्त तेज कर दी गई है। डॉग स्क्वाड की मदद से सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की भी तलाश की जा रही है, ताकि आम नागरिक बिना किसी भय के राष्ट्रीय पर्व मना सकें।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix