February 1, 2026
प्रिंसिपल ने कहा ‘चोर’ तो मदद के लिए रोते हुए थाने पहुंचे मासूम,  मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिए जांच के आदेश

प्रिंसिपल ने कहा ‘चोर’ तो मदद के लिए रोते हुए थाने पहुंचे मासूम,  मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिए जांच के आदेश

Jan 25, 2026

सूरजपुर (प्रतापपुर) | छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ के करंजवार पूर्व माध्यमिक शाला के मासूम छात्र अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत लेकर रोते-बिलखते थाने जा पहुंचे। बच्चों का आरोप है कि प्रिंसिपल ने उन्हें ‘चोर’ कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इस संवेदनशील मामले के तूल पकड़ने के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला? 

घटना गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की तैयारियों के बीच की है। स्कूल में कार्यक्रम के लिए एक छोटा स्पीकर बॉक्स लाया गया था, जो अचानक गायब हो गया। गायब स्पीकर का दोष प्रिंसिपल राजेश प्रसाद यादव ने मासूम बच्चों पर मढ़ दिया। बच्चों का कहना है कि प्रिंसिपल ने उन्हें न केवल चोर कहा, बल्कि उन्हें डराया-धमकाया और घंटों मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

डर के मारे बच्चे स्कूल से सीधे प्रतापपुर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने प्रिंसिपल की शिकायत की। जिसका संज्ञान लेते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्पष्ट किया कि बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार अपराध है। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि ऐसे शिक्षकों को बख्शा न जाए।

जांच और एक्शन

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम का गठन किया है। टीम ने स्कूल पहुंचकर बच्चों, उनके अभिभावकों और अन्य स्टाफ के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। DEO ने आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट आते ही प्रिंसिपल के खिलाफ निलंबन जैसी कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix