February 1, 2026
गणतंत्र दिवस से पहले सुकमा में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, CRPF ने ध्वस्त किए नक्सलियों के 2 हथियार डंप

गणतंत्र दिवस से पहले सुकमा में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, CRPF ने ध्वस्त किए नक्सलियों के 2 हथियार डंप

Jan 25, 2026

सुकमा | 26 जनवरी से ठीक पहले बस्तर में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। सुकमा-बीजापुर सीमा पर स्थित पालागुड़ा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए दो बड़े हथियार डंप को सीआरपीएफ (CRPF) की 150वीं बटालियन ने खोज निकाला और उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से नक्सलियों के रसद और हथियार आपूर्ति नेटवर्क को गहरा झटका लगा है।

खुफिया सूचना पर ‘चीता’ टीमों का धावा

नक्सली गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसी बड़ी हिंसक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन उनकी प्लानिंग फेल हो गई। यह सफल ऑपरेशन 150वीं बटालियन के कमांडेंट राकेश चंद्र शुक्ला की निगरानी में चलाया गया। इसमें एफ/150 कंपनी के चीता रौशन कुमार झा और जी/150 कंपनी के चीता अजय कुमार की टीमों ने अदम्य साहस का परिचय दिया।

पालागुड़ा कैंप से दक्षिण दिशा में घने जंगलों के बीच नक्सलियों ने दो अलग-अलग डंप बना रखे थे। यहां नक्सली न केवल हथियार छिपाते थे, बल्कि विस्फोटक तैयार करने और हथियार मरम्मत का काम भी करते थे।  सुरक्षाबलों ने मौके से तीन सिंगल शॉट राइफल, बीजीएल (BGL) बैरल, कॉर्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज और बड़ी मात्रा में बुलेट हेड जब्त किए हैं।

बरामद सामानों की लंबी सूची

नक्सलियों के इन ठिकानों से जो सामान मिला है, वह किसी छोटी ‘फैक्ट्री’ से कम नहीं है:

  •  वेल्डिंग मशीन, लेथ मशीन, ड्रिल बिट, ग्राइंडिंग व्हील और एयर ब्लोअर।
  • लोहे के पाइप, रॉड, नट-बोल्ट, वेल्डिंग रॉड, इंजन ऑयल और हैंड पंप।
  • नक्सली साहित्य, तिरपाल, काले रंग की वर्दी (यूनिफॉर्म) और बड़ी मात्रा में केबल वायर।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix