February 1, 2026
अंबिकापुर में ‘हिट एंड रन’: तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौके पर दर्दनाक मौत

अंबिकापुर में ‘हिट एंड रन’: तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौके पर दर्दनाक मौत

Jan 25, 2026

अंबिकापुर (सरगुजा) | छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार दोपहर मणिपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

ड्राइवर मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना दोपहर की है जब दो युवक अपनी बाइक से बिलासपुर चौक से गुजर रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक भारी हाईवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार एक युवक सीधे हाईवा के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक भी बुरी तरह घायल हुआ है। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद हाईवा चालक रुका नहीं और वाहन की रफ्तार बढ़ाते हुए मौके से फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने तत्काल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस अब चौक और आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार हाईवा की पहचान कर चालक को गिरफ्तार किया जा सके। हादसे के बाद बिलासपुर चौक पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix