
Gariyaband में प्रेम प्रसंग विवाद ने तोड़ा युवती का दिल, नहरगांव पुल से लगाई छलांग; ग्रामीणों ने बचाई जान
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग में धोखे और विवाद के कारण एक युवती ने नहरगांव पुल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों की तत्परता से युवती की जान बच गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।
प्रेम संबंध में इनकार से टूटी युवती
प्राथमिक जांच और युवती के बयान के अनुसार, यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। युवती बारूका गांव की निवासी है, जबकि संबंधित युवक तँवरबहरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। युवती ने अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में खुलासा किया कि उसने युवक से शादी कर ली थी, लेकिन अब वह इस रिश्ते से पूरी तरह इनकार कर रहा है। इसी मानसिक आघात और परेशानी के कारण वह इतनी उदास और टूटी हुई थी कि उसने पुल से छलांग लगा दी।

ग्रामीणों की बहादुरी से बची जान
घटना के समय नहरगांव पुल पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने युवती को कूदते देख तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने उसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और तत्काल जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने बताया कि युवती की हालत शुरू में काफी गंभीर थी, लेकिन समय पर मिली प्राथमिक उपचार से उसकी जान बचाई जा सकी। फिलहाल उसका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों की निगरानी की जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए युवती से विस्तृत बयान दर्ज किया है। अधिकारियों ने कहा कि युवती के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद पूरे प्रकरण की गहन जांच की जाएगी। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि युवती को इस कदम तक पहुंचाने वाली परिस्थितियां क्या थीं और क्या कोई व्यक्ति या कारक उसे मानसिक रूप से प्रभावित कर रहा था। पुलिस संबंधित पक्षों से पूछताछ करेगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



