
गुपचुप के लिए ‘खून-खराबा’: सनकी युवक ने छात्रा पर चलाई एयरगन, दो आरोपी गिरफ्तार
बलौदा बाजार | छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। खैरा हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर गुपचुप (पानी-पुरी) खाने गई एक छात्रा पर बदमाशों ने एयरगन से फायरिंग कर दी। गोली छात्रा के पैर में जा लगी, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दो आरोपियों को दबोच लिया है।
क्या है पूरी घटना? (Details)
स्कूल में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। दोपहर करीब 3:30 बजे कुछ छात्राएं स्कूल के पास लगे गुपचुप ठेले पर पहुंची थीं। जहां आरोपी ने गुपचुप वाले से पैक करने को कहा, लेकिन भीड़ और पहले से बुकिंग होने के कारण विक्रेता ने गुपचुप खत्म होने की बात कही। इसी बात पर आरोपी भड़क गया। वह वहां से गया और कुछ देर बाद हाथ में एयरगन लेकर लौटा। उसने सीधे छात्राओं की तरफ फायर कर दिया। फायरिंग के दौरान छर्रा छात्रा ‘अंजलि’ के पैर में घुस गया। घायल छात्रा को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर छर्रा बाहर निकाल दिया है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
- मुरलीधर ध्रुव (25 वर्ष)
- देवनाथ जायसवाल (29 वर्ष)
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एयरगन भी बरामद कर ली है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



