March 20, 2026
Balrampur : शादीशुदा महिला से तीन साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Balrampur : शादीशुदा महिला से तीन साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Jan 24, 2026

बलरामपुर (रामानुजगंज)। जिले के सनावल थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला के साथ लगातार तीन वर्षों तक दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देकर जबरन संबंध बनाता रहा। पति को मामले की जानकारी लगने के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

डबरी के पास पहली बार दिया वारदात को अंजाम

पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, वर्ष 2022 की ठंड के महीनों में शाम करीब 7–8 बजे वह शौच के लिए घर से बाहर डबरी (तालाब) की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के ही अमरनाथ यादव (28 वर्ष) ने उसे जबरन पकड़ लिया और डबरी के पास ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

धमकी देकर बनाए रखे जबरन संबंध

घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को किसी को भी घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह लगातार पीड़िता पर संबंध बनाने का दबाव डालता रहा। मना करने पर आरोपी बदनाम करने और हत्या की धमकी देता था, जिससे डर के कारण पीड़िता चुप रही।

घर खाली होने का उठाया फायदा

एक अन्य घटना 9 मार्च 2025 की है, जब पीड़िता के परिवार के सभी सदस्य ग्राम सेमरवा में एक शादी समारोह में गए हुए थे। इस दौरान आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया।

पति को पता चलने पर सामने आया मामला

19 सितंबर 2025 को आरोपी ने रात करीब 10 बजे मोबाइल पर पीड़िता को कॉल कर फिर मिलने का दबाव बनाया। इसी दौरान पीड़िता के पति को इस बात की जानकारी मिल गई। पूछताछ करने पर पीड़िता ने पूरी आपबीती पति को बताई, जिसके बाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।


आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पीड़िता की शिकायत पर सनावल थाने में संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने आरोपी अमरनाथ यादव को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix