February 1, 2026
भूपेश बघेल के स्वागत में युवाओं का खतरनाक स्टंट, 8 गाड़ियां जब्त

भूपेश बघेल के स्वागत में युवाओं का खतरनाक स्टंट, 8 गाड़ियां जब्त

Jan 24, 2026

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत के दौरान युवाओं द्वारा की गई हुड़दंगबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में अब तक 8 चारपहिया वाहनों को जब्त कर लिया गया है, जबकि अन्य वाहनों की तलाश जारी है।

15 गाड़ियों में सवार थे 80 से अधिक युवा

जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी की शाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा जिले के सरगांव स्थित द पैलेस रिसॉर्ट में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में शामिल होने पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए शहर के युवाओं ने करीब 15 गाड़ियों का काफिला बनाया, जिसमें 80 से अधिक युवा शामिल थे।

गांधी चौक से नगर निगम तक हुड़दंग

शाम करीब 5 बजे गांधी चौक पर भूपेश बघेल का स्वागत किया गया। इसके बाद गांधी चौक, आकाशवाणी चौक से होते हुए नगर निगम क्षेत्र तक वाहनों का काफिला निकला। इसी दौरान युवाओं ने चलती गाड़ियों से लटककर स्टंट किए, शोरगुल मचाया और मोबाइल से रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में

स्थानीय लोगों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया और सरगुजा पुलिस को टैग किया गया। वीडियो सामने आते ही सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

8 वाहन जब्त, अन्य की तलाश जारी

आईजी के निर्देश पर थाना कोतवाली पुलिस ने रैली में शामिल वाहनों की पहचान शुरू की। वाहनों के नंबर के आधार पर अब तक 8 चारपहिया वाहन जब्त किए गए हैं, जिनमें इनोवा, स्कॉर्पियो और अर्टिगा शामिल हैं। पुलिस अन्य वाहनों की तलाश भी कर रही है।


BNS और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने जब्त किए गए सभी 8 वाहनों के चालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125, 281, 285, 3(5) एवं मोटरयान अधिनियम की धारा 184 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। हालांकि, किन युवाओं पर कार्रवाई हुई है, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस ने अभी सार्वजनिक नहीं की है।

कार्यक्रम में कई नेता रहे मौजूद

इस धार्मिक आयोजन का आयोजन सरगांव नरेश विंदेश्वर शरण सिंहदेव (विंक्की बाबा) द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा भी मौजूद रहे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix