February 1, 2026
Durg : सड़क सुरक्षा माह में नियमों की अनदेखी, मंत्री पर उठे सवाल

Durg : सड़क सुरक्षा माह में नियमों की अनदेखी, मंत्री पर उठे सवाल

Jan 24, 2026

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा माह के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे मंत्री गजेंद्र यादव

जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के बीच मंत्री गजेंद्र यादव को बिना हेलमेट बाइक चलाते देखा गया। खास बात यह है कि मंत्री स्वयं इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते नजर आए। वीडियो में वे शहर की सड़कों पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बाइक चलाते दिखाई दे रहे हैं।

 

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया, यूजर्स ने जताया आक्रोश

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर मंत्री की जमकर आलोचना शुरू हो गई। यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या ट्रैफिक नियम सिर्फ आम जनता के लिए ही हैं? कई लोगों ने इसे नियमों का खुला उल्लंघन बताया और दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

दुर्ग पुलिस की चुप्पी पर भी उठे सवाल

सोशल मीडिया यूजर्स ने दुर्ग पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि आम नागरिक बिना हेलमेट पकड़े जाने पर तुरंत चालान का शिकार हो जाते हैं, लेकिन एक मंत्री के मामले में पुलिस की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

 

“मंत्री जी पर कौन करेगा कार्रवाई?” – तंज कसते यूजर्स

कई यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि “मंत्री जी हेलमेट तो लगा लेते, आखिर आप पर कार्रवाई कौन करेगा?” वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यदि जनप्रतिनिधि ही नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो आम जनता से नियम मानने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix