
Korba : पंप हाउस में नाबालिग को घेरकर पहले पीटा, फिर सीने में उतार दिया चाकू, 3 गिरफ्तार
कोरबा | शहर के सीएसईबी (CSEB) चौकी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब नाबालिग भी सरेराह खून बहाने से नहीं कतरा रहे। पंप हाउस इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर तीन नाबालिग लड़कों ने एक अन्य नाबालिग पर जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, हालांकि पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए तीनों आरोपियों को अपनी कस्टडी में ले लिया है।
‘आराम मशीन’ से आए थे ‘काम’ तमाम करने
जानकारी के अनुसार, पकड़े गए तीनों आरोपी ‘आराम मशीन’ इलाके के रहने वाले हैं। उनकी पंप हाउस में रहने वाले एक नाबालिग से पुरानी खुन्नस चल रही थी। शनिवार को तीनों ने बदला लेने की प्लानिंग की और पंप हाउस पहुँच गए।

वारदात का मंजर
हमलावरों ने नाबालिग को अकेले पाकर उसे चारों तरफ से घेर लिया। पहले तो लात-घूसों से उसकी जमकर धुनाई की गई। जब इतने से भी मन नहीं भरा, तो एक आरोपी ने अपनी जेब से धारदार चाकू निकाला और नाबालिग के शरीर पर वार कर दिया।
CCTV में कैद हुई बदमाशों की करतूत
खून से लथपथ नाबालिग को तड़पता छोड़ आरोपी मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि क्या इस हमले में इन तीनों के अलावा कोई और भी शामिल था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



