February 1, 2026
मुस्लिम समाज ने BLO और BJP नेता का किया किडनैपिंग! तहसील दफ्तर में भाजपाइयों का विरोध, जानिए मामला

मुस्लिम समाज ने BLO और BJP नेता का किया किडनैपिंग! तहसील दफ्तर में भाजपाइयों का विरोध, जानिए मामला

Jan 23, 2026

बलरामपुर/राजपुर | छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब मुस्लिम समाज के कुछ लोग एक महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (बीएलओ) और भाजपा के बूथ अध्यक्ष को अपनी गाड़ी में बैठाकर सीधे तहसील कार्यालय ले आए। इस घटना के बाद शहर में ‘अपहरण’ की अफवाह फैल गई, जिसके चलते भाजपा पदाधिकारियों ने तहसील और जनपद कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया। विवाद की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम को मोर्चा संभालना पड़ा।

विवाद की जड़: वोटर लिस्ट से 56 नाम कटना

पूरा मामला ग्राम कोडौरा से जुड़ा है। मुस्लिम समाज के लोगों का आरोप है कि वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण कार्य के दौरान उनके समाज के करीब 56 लोगों के नाम काट दिए गए हैं।

समाज का पक्ष: मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि वे वर्षों से इस गांव में रह रहे हैं, फिर अचानक उन्हें ही टारगेट कर नाम क्यों काटे जा रहे हैं? वे यह स्पष्टीकरण सीधे एसडीएम और तहसील अधिकारियों से चाहते थे।

किडनैपिंग से इनकार: उन्होंने अपहरण के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे सिर्फ बीएलओ और बूथ अध्यक्ष को अधिकारियों के सामने जवाबदेही तय करने के लिए अपने साथ लेकर आए थे ताकि सच्चाई सामने आ सके।

 

बीजेपी बूथ अध्यक्ष का आरोप: “बनाया जा रहा है दबाव”

वहीं, भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए बताया कि उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाया गया और उन पर यह दबाव बनाया जा रहा है कि उनके कहने पर ही ये नाम काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि उन पर डराने-धमकाने और अनुचित दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

अधिकारियों का स्पष्टीकरण

इस मामले में गांव के सरपंच पति ने बताया कि शासन स्तर से एक विशेष फॉर्म आया था, जिसके आधार पर पात्र-अपात्र की स्क्रूटनी की जा रही है। वहीं भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष ने कहा कि जो लोग अपात्र हैं या जिनके दस्तावेज गलत हैं, उनका नाम SIR प्रक्रिया के तहत काटा जाएगा, लेकिन किसी भी पात्र व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होगा।

राजपुर में दिनभर बना रहा तनाव का माहौल

घटना के बाद राजपुर तहसील कार्यालय छावनी में तब्दील हो गया था। भाजपा के कई बड़े नेता और मुस्लिम समाज के लोग आमने-सामने डटे रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि वोटर लिस्ट की दोबारा जांच की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix