
छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, 9 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी सफलता सामने आई है। चार दिन पहले गरियाबंद जिले में कुल 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें डीवीसी सदस्य बलदेव और अंजू भी शामिल हैं। दोनों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली लंबे समय से ओडिशा बॉर्डर क्षेत्र में सक्रिय थे।

एसपी कार्यालय धमतरी में हुआ आत्मसमर्पण
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आत्मसमर्पण धमतरी जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संपन्न हुआ। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई।

कई एरिया कमेटियों में थे सक्रिय
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली नगरी एरिया कमेटी, सीतानदी एरिया कमेटी, मैनपुर एलजीएस और गोबरा एलओएस में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। ये नक्सली बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, धमतरी और गरियाबंद जिलों में हुई कई नक्सली वारदातों में भी शामिल रहे हैं।
अलग-अलग मामलों में दर्ज हैं FIR
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं—
•ज्योति उर्फ जैनी उर्फ रेखा – 7 FIR
•उषा उर्फ बालम्मा – 2 FIR
•रामदास मरकाम उर्फ आयता उर्फ हिमांशु – 25 FIR
•रोनी उर्फ उमा उर्फ चिन्नी हेमला – 16 FIR
•निरंजन उर्फ पोदिया – 2 FIR
•सिंधु उर्फ सोमड़ी – 1 FIR
•रीना उर्फ चिरो – 16 FIR
•अमीला उर्फ सन्नी – 3 FIR
•लक्ष्मी पूनेम उर्फ आरती – 1 FIR
सरकार की पुनर्वास नीति का दिख रहा असर
इस मौके पर आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। नक्सली संगठन छोड़कर अब समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में और भी नक्सली आत्मसमर्पण कर सकते हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



