February 1, 2026
Durg : ग्राम दारगांव में महिला कमांडो सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन आयोजित

Durg : ग्राम दारगांव में महिला कमांडो सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन आयोजित

Jan 23, 2026

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के दिशा-निर्देशानुसार आज 23 जनवरी 2026 को थाना धमधा क्षेत्र के ग्राम दारगांव में महिला कमांडो सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री शमशाद बेगम रहीं।

चार जिलों की महिला कमांडो हुईं शामिल

सम्मेलन में दुर्ग, बालोद, बेमेतरा एवं कबीरधाम जिलों के लगभग 40 गांवों से 200 महिला कमांडो ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के लिए प्रशिक्षित करना रहा।


सिविल डिफेंस एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

महिला कमांडो को सिविल डिफेंस, आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा का विधिवत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें कानून के दायरे में रहकर कार्य करने, किसी भी स्थिति में कानून हाथ में न लेने एवं शांतिपूर्ण तरीके से जागरूकता अभियान चलाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

पुलिस व प्रशासन से समन्वय पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान आपदा या आपात स्थिति में पुलिस एवं प्रशासन से बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु महिला कमांडो को प्रेरित किया गया।

कैप व बैच देकर किया गया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के माध्यम से महिला कमांडो को कैप एवं बैच प्रदान कर सम्मानित किया गया।

गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्ग श्री मणिशंकर चन्द्रा, एसडीपीओ बेमेतरा श्री विनय साहू, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड (SDRF) श्री नागेंद्र सिंह, थाना प्रभारी धमधा श्री रामनारायण ध्रुव, ग्राम सरपंच श्रीमती केजिया ठाकुर, श्री राकेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री रफीक खान द्वारा किया गया।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल

यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं जन-सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में दुर्ग पुलिस की एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल मानी जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix