
Durg : ऑपरेशन सुरक्षा व विश्वास: दुर्ग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान
जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा व विश्वास अभियान के तहत विशेष चेकिंग कार्रवाई की गई। यह अभियान 26 जनवरी 2026 को वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर स्थित निचली बस्तियों, अटल आवास एवं बॉम्बे आवास में चलाया गया।

राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में 44 जवानों की टीम तैनात
भिलाई नगर अनुविभाग में नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 44 से अधिक अधिकारी एवं जवानों की टीम तैनात की गई, जिन्होंने सुबह 5:00 बजे से क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया।

90 से अधिक मकानों की ली गई तलाशी
अभियान के तहत अटल आवास एवं बॉम्बे आवास क्षेत्र के लगभग 90 मकानों में तलाशी ली गई। इस दौरान वहां निवास कर रहे लोगों के पहचान पत्रों की जांच की गई, ताकि लुक-छिपकर रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा सके।

18 संदिग्धों के फिंगरप्रिंट लेकर की गई सर्च स्लिप तैयार
कार्रवाई के दौरान 18 संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके फिंगर प्रिंट लिए गए तथा सर्च स्लिप तैयार की गई। इनका सत्यापन नेफिस (NAFIS) प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।

45 वाहनों की सशक्त ऐप से जांच
अभियान के दौरान अटल आवास परिसर में खड़े लगभग 45 वाहनों की भी सशक्त ऐप के माध्यम से जांच की गई। पुलिस द्वारा अवैध हथियार, नशे की सामग्री एवं बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई।

लगातार जारी रहेगा अभियान
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की चेकिंग कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



