
सूने मकान से 2.70 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
भिलाई। रसमड़ा में जैन भोजनालय के संचालक बसंत कुमार जैन के सूने मकान में चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया। परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने नागपुर गए बसंत के घर से 2.70 लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए। पुलगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बसंत जैन अपने परिवार के साथ 27 जून को नागपुर गए थे। उन्होंने अपने मकान की चाबी मैनेजर धर्मेंद्र वर्मा को सौंपी थी। उसी दिन धर्मेंद्र ने तबीयत खराब होने की बात कहकर बसंत को फोन किया और बताया कि वह जा रहा है। बसंत ने धर्मेंद्र को राजनांदगांव बुलाकर चाबी नौकरानी सुनीता को देने को कहा। सुनीता ने मकान में काम करने के बाद चाबी गमले के पीछे रख दी और चली गई।
रात को जब बसंत जैन घर लौटे तो देखा कि उनका सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर में सेंध लगाकर 2.70 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने बसंत की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



