
तिल्दा नेवरा: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में 50 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
गांव में दही लेने गई 8 साल की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत
तिल्दा नेवरा: छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की दादी की शिकायत पर आरोपी नरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
दही लेने गई बच्ची के साथ छेड़छाड़
पीड़िता की दादी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी 8 साल की नतनी को गांव के नरेंद्र यादव के साथ दही लेने भेजा था। दोनों करीब आधे घंटे बाद घर लौटे। अगले दिन सुबह, जब बच्ची की चाची उसे नहला रही थी, तो उन्होंने देखा कि बच्ची के सीने पर खून जमा हुआ था और निशान काले पड़ गए थे। पूछताछ पर बच्ची ने बताया कि दही लेने जाते समय गांव के बोरिंग के पास नरेंद्र यादव ने उसके सीने को दबाया और जब वह चिल्लाई तो उसका मुंह दबाकर उसे एक बाड़े में ले जाकर पटक दिया।
पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
शिकायत मिलते ही तिल्दा नेवरा पुलिस ने आरोपी नरेंद्र यादव (50 वर्ष, पिता स्व. विष्णु यादव, निवासी ग्राम परसदा) के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 115(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 08 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



