March 2, 2026
Raigarh : JSW हॉस्टल में असिस्टेंट इंजीनियर युवती ने की आत्महत्या

Raigarh : JSW हॉस्टल में असिस्टेंट इंजीनियर युवती ने की आत्महत्या

Jan 23, 2026

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित JSW पावर प्लांट के हॉस्टल से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत एक युवती ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार देर शाम जब काफी देर तक उसका कमरा नहीं खुला, तब यह मामला सामने आया।

देर शाम नहीं खुला कमरा, तब हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, हॉस्टल में रहने वाले अन्य स्टाफ ने जब देखा कि खुशबू चौबे का कमरा लंबे समय तक बंद है, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा खोला गया, जहां खुशबू फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली।


पुलिस ने किया पंचनामा, शव भेजा गया पोस्टमॉर्टम के लिए

घटना की सूचना मिलते ही भूपदेवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल के मरच्यूरी कक्ष में भिजवाया।


झारखंड की रहने वाली थी मृतका

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान खुशबू चौबे (25) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली थी और रायगढ़ के तमनार स्थित JSW पावर प्लांट में एसएमएस विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत थी। खुशबू कंपनी के हॉस्टल में ही रह रही थी।

घटना वाले दिन परिजनों से हुई थी बातचीत

भूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग ने बताया कि खुशबू वर्ष 2024 से JSW प्लांट में पदस्थ थी। घटना वाले दिन दोपहर में उसने अपने परिजनों से मोबाइल पर बातचीत भी की थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।


मर्ग कायम, जांच जारी

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती ने आत्महत्या जैसा कदम किन परिस्थितियों में उठाया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix