
Bijapur : IED ब्लास्ट में ग्रामीण गंभीर घायल, एक पैर की एड़ी पूरी तरह टूटी
बीजापुर जिले के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि घायल के एक पैर की एड़ी पूरी तरह टूट गई। घायल हालत में ग्रामीण ने दूसरे पैर के सहारे करीब सात किलोमीटर पैदल चलकर जान बचाई और अस्पताल पहुंचा।
जंगल जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, गुरुवार (22 जनवरी) दोपहर करीब तीन बजे ग्राम निवासी राजू मोडियामी (30 वर्ष) जंगल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए IED की चपेट में आ गए। अचानक हुए जोरदार विस्फोट से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
7 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे अस्पताल
विस्फोट में राजू मोडियामी के दाहिने पैर की एड़ी पूरी तरह टूट गई। इसके बावजूद घायल राजू ने हिम्मत नहीं हारी और टूटे पैर के सहारे जंगल से बाहर निकले। आसपास मौजूद ग्रामीणों की मदद से उन्हें लगभग सात किलोमीटर पैदल चलकर ईलमिड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
जिला अस्पताल रेफर, इलाज जारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बीजापुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल राजू मोडियामी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
सुरक्षा बलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



