
बेरोजगारों के लिए खुशखबरी! 5000 पदों पर जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती
रायपुर | छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवाओं के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए 5000 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में हुई शिक्षा विभाग की हाई-प्रोफाइल समीक्षा बैठक में सीएम ने स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था को सुधारना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
फरवरी 2026 तक जारी होगा विज्ञापन
मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि यह पूरी भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। भर्ती के लिए विज्ञापन फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से जारी कर दिया जाए ताकि समयबद्ध तरीके से नियुक्तियां पूरी हो सकें।

प्रतीक्षा सूची (Waiting List) पर बड़ा फैसला
बैठक में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 से जुड़े विवादों और मांगों पर भी विराम लगा दिया गया। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि 2023 की प्रतीक्षा सूची की मान्यता नहीं बढ़ाई जाएगी।सरकार का तर्क है कि इससे पिछले वर्षों में उत्तीर्ण और नए युवाओं को भी शासकीय सेवा में आने का समान अवसर मिलेगा।
क्यों जरूरी है यह भर्ती?
समीक्षा बैठक के दौरान यह बात सामने आई कि राज्य के कई स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 5000 नए शिक्षकों के आने से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरेगा। लंबे समय से नई भर्ती का इंतजार कर रहे डी.एड. और बी.एड. प्रशिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरी का बड़ा मौका मिलेगा।
शिक्षा मंत्री और अधिकारियों को टास्क
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने विभाग को स्कूलों के बुनियादी ढांचे को भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधूरी सिंचाई परियोजनाओं की तरह शिक्षा के क्षेत्र में भी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



