March 5, 2026
स्वामी आत्मानंद स्कूल में मिड-डे मील बना ‘जहर’, पत्तागोभी की सब्जी खाते ही 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

स्वामी आत्मानंद स्कूल में मिड-डे मील बना ‘जहर’, पत्तागोभी की सब्जी खाते ही 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

Jan 22, 2026

जांजगीर-चांपा | छत्तीसगढ़ सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट योजना ‘स्वामी आत्मानंद स्कूल’ से लापरवाही की बड़ी खबर सामने आई है। पामगढ़ स्थित आत्मानंद स्कूल में गुरुवार को मध्यान भोजन (मिड-डे मील) करने के बाद अचानक दर्जनों बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बच्चों को लगातार पेट दर्द और उल्टी (Vomiting) होने लगी, जिसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। आनंद-फानन में बीमार बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पामगढ़ ले जाया गया।

पत्तागोभी और अचार खाते ही बिगड़ी हालत

स्कूल प्रशासन के मुताबिक, आज कुल 127 बच्चों ने स्कूल में बना मध्यान भोजन किया था। भोजन के कुछ ही देर बाद बच्चों ने जी मिचलाने और पेट में मरोड़ की शिकायत की। बीमार बच्चों ने बताया कि आज खाने में पत्तागोभी की सब्जी और अचार परोसा गया था। फिलहाल 12 बच्चों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।

प्रशासनिक अमला पहुंचा स्कूल, जांच शुरू

स्कूल में सामूहिक रूप से बच्चों के बीमार होने की खबर फैलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO), ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO), फूड इंस्पेक्टर और एसडीएम (SDM) ने तुरंत स्कूल और अस्पताल का दौरा किया। फूड इंस्पेक्टर ने भोजन और खाद्य सामग्री के नमूने (Samples) जब्त कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि नमूनों को लैब भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट 2-3 दिन में आएगी। इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि गड़बड़ी सब्जी में थी या अचार में।

सभी बच्चों की हालत स्थिर

राहत की बात यह है कि अस्पताल में भर्ती सभी 12 बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर और स्थिर बताई जा रही है। बीएमओ ने बताया कि यह फूड प्वाइजनिंग का मामला लग रहा है, जिसका उपचार जारी है। स्थानीय प्रशासन ने परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix