
वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने CM साय के सलाहकार
रायपुर | छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने प्रशासनिक और मीडिया समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वे मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री को सीधे परामर्श देंगे।
मिलेगा कैबिनेट मंत्री का दर्जा
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, आर. कृष्णा दास को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा। साथ ही, उन्हें राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष वेतन, भत्ते और अन्य शासकीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

अनुभव का मिलेगा लाभ
आर. कृष्णा दास छत्तीसगढ़ पत्रकारिता जगत का एक जाना-माना नाम हैं। वे लंबे समय तक राष्ट्रीय समाचार पत्र ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ के छत्तीसगढ़ प्रमुख (Bureau Chief) के रूप में कार्यरत रहे हैं। उन्हें आर्थिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ है। मुख्यमंत्री सचिवालय में उनकी उपस्थिति से मीडिया और सरकार के बीच बेहतर तालमेल की उम्मीद की जा रही है।
मीडिया और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर परामर्श
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की टीम में अनुभवी चेहरों को शामिल करने की रणनीति के तहत यह एक महत्वपूर्ण नियुक्ति मानी जा रही है। विशेषकर केंद्र और राज्य की योजनाओं को मीडिया के माध्यम से जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में उनकी विशेषज्ञता काम आएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



