March 19, 2026
जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा : सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद, 11 घायल

जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा : सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद, 11 घायल

Jan 22, 2026

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को भारतीय सेना की एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में 10 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सेना के वाहन में कुल 21 सैनिक सवार थे।

ऊपरी पोस्ट जाते समय हुआ हादसा

सेना के अधिकारियों के अनुसार, सभी जवान डोडा से ऊपरी पोस्ट की ओर जा रहे थे। यह हादसा भद्रवाह–चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मोड़ पर वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे गाड़ी करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

 

रेस्क्यू ऑपरेशन, घायलों को एयरलिफ्ट किया गया

हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित मिलिट्री अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया गहरा शोक

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा—

“इस हादसे से मैं अत्यंत दुखी हूं। इस कठिन घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है।”

 

बेहतर इलाज के निर्देश

उपराज्यपाल ने बताया कि घायल सैनिकों को तत्काल एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने सभी घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix