रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र के डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले पड़ोसी समेत दो आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी की सूचना देने वाला पड़ोसी ही मुख्य आरोपी निकला।

परिवार के बाहर जाते ही दिया चोरी को अंजाम
प्रार्थी होरी पाल, निवासी डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी खमतराई, 16 जनवरी 2026 को परिवार सहित अपने गृह ग्राम महासमुंद गया हुआ था। 20 जनवरी को उसके पड़ोसी रवि स्वामी ने फोन कर घर का ताला टूटा होने और चोरी की जानकारी दी। रायपुर लौटने पर प्रार्थी ने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे हुए थे तथा घर का सामान बिखरा पड़ा था।
जेवरात और नकदी हुई थी चोरी
अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगद रकम गायब थी। इस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 38/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में खुला राज
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पड़ोसियों और आसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान रवि स्वामी के बयान बार-बार बदलने से पुलिस को उस पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी राहुल ध्रुव के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार कर लिया।
चोरी का माल बरामद, दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन सहित करीब 1 लाख रुपये कीमती सामान बरामद किया। मामले में धारा 283 और 3(5) बीएनएस जोड़कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
1.रवि स्वामी, पिता – कुमार स्वामी, उम्र 30 वर्ष