
Raipur में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई,1700 किलो पनीर किया नष्ट
रायपुर। जिले में मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। भाठागांव स्थित एक डेयरी से जब्त 1700 किलो नकली पनीर को जांच में फेल पाए जाने के बाद नष्ट कर दिया गया।

गंदे हालात में हो रहा था पनीर का निर्माण
7 जनवरी 2026 को खाद्य विभाग के अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मेसर्स के.एल.पी. डेयरी एंड मिल्क प्रोडक्ट का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि पनीर का निर्माण बेहद अस्वस्थ और गंदे हालात में किया जा रहा था, जो खाद्य सुरक्षा मानकों के विपरीत है।
4.76 लाख रुपए कीमत का पनीर जब्त
निरीक्षण के दौरान टीम ने मौके से 1700 किलो लूज पनीर जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत करीब 4.76 लाख रुपए आंकी गई। पनीर के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे, जहां रिपोर्ट में पनीर अमानक पाया गया।
जांच रिपोर्ट के बाद पनीर किया गया नष्ट
लैब रिपोर्ट आने के बाद खाद्य विभाग ने जब्त पनीर को नष्ट करने की कार्रवाई की। विभाग अब संबंधित डेयरी संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और केस दर्ज करने की तैयारी कर रहा है।

मिलावटी खाद्य पदार्थों पर जारी रहेगा अभियान
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रायपुर जिले में मिलावटी मिठाई, पनीर और खोवा के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। डेयरी दुकानों और पनीर निर्माण इकाइयों की नियमित जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
आम जनता से की गई अपील
विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी मिलावटी या खराब खाद्य पदार्थ की शिकायत हो, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 9340597097 पर संपर्क करें।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



