
Bijapur में इंद्रावती नदी में डोंगी पलटने से एक परिवार के चार सदस्य लापता
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में इंद्रावती नदी पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। उसपरी झिल्ली घाट पर शाम करीब 5 बजे एक डोंगी के पलटने से एक ही परिवार के चार लोग तेज बहाव में बह गए। लापता लोगों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। यह घटना तब हुई जब वे भैरमगढ़ बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे।

डोंगी में सवार थे छह लोग, दो को बचाया गया
डोंगी में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से दो युवकों को स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया। बाकी चार लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। सभी पीड़ित इंद्रावती नदी के पार स्थित बोड़गा गांव के निवासी हैं। हादसे के समय डोंगी अनियंत्रित हो गई और पलट गई, जिससे यह दर्दनाक घटना घटी।
प्रशासनिक टीमों ने शुरू किया बचाव अभियान
तहसीलदार सूर्यकांत ने घटना की पुष्टि की है। राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। नगर सेना (होमगार्ड) को भी सूचना दे दी गई है। आज सुबह नगर सेना की टीम ने मोटर बोट की मदद से लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



