March 12, 2026
Mahasamund: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 140 लीटर महुआ शराब व 3,590 किलो लाहन जब्त

Mahasamund: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 140 लीटर महुआ शराब व 3,590 किलो लाहन जब्त

Jan 22, 2026

महासमुंद। जिले में अवैध महुआ मदिरा के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों पर कड़ा प्रहार किया है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

तीन थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान
जिला स्तरीय आबकारी टीम ने ग्राम पलसापाली (थाना बलौदा), ग्राम सुखापाली (थाना सरायपाली) और ग्राम पैकिन (थाना सिंघोड़ा) क्षेत्र में सघन छापेमारी की। जांच के दौरान अवैध रूप से निर्मित महुआ मदिरा और लाहन का बड़ा जखीरा बरामद किया गया।

140 लीटर महुआ शराब और 3,590 किलो लाहन जब्त
अभियान के दौरान कुल 140 लीटर महुआ शराब और 3,590 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 लाख 7 हजार 500 रुपये आंकी गई है। इस मामले में 08 गैर-जमानती और 01 जमानती प्रकरण कायम किए गए हैं।

तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
कार्रवाई के दौरान मौके से अनिल निराला (पिता भगवानो निराला), विजय रत्नाकर (पिता सुरितराम रत्नाकर) और खगेश्वर रत्नाकर (पिता गुहरू रत्नाकर) को गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

टीमवर्क से मिली बड़ी सफलता
इस अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक मिर्जा जफर बेग, हृदय कुमार तिरपुड़े, नीरज कुमार साहू, शिवशंकर नेताम, अनिल कुमार झरिया, आबकारी आरक्षक देवेश मांझी, प्रधान आरक्षक संजय मरकाम सहित वृत्त सरायपाली, बसना, सांकरा और महासमुंद शहर/ग्रामीण स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों के अनुसार पूर्व सूचना और संयुक्त कार्रवाई से यह बड़ी सफलता मिली।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix