
Bastar को मिला नया कलेक्टर: रायपुर RDA और शिक्षा विभाग में भी बदले चेहरे, देखें आदेश
रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए तीन वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आकाश छिकारा को बस्तर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
किरण कौशल को शिक्षा विभाग की कमान
2009 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी किरण कौशल को अब समग्र शिक्षा के आयुक्त पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही, शासन ने उन्हें छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक (MD) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है, जिससे प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था और पाठ्यपुस्तकों के वितरण की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी।

अवनीश शरण को RDA की अतिरिक्त जिम्मेदारी
वर्तमान में महत्वपूर्ण पदों पर सक्रिय 2009 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार शरण को रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। राजधानी के विकास कार्यों और RDA की परियोजनाओं में अब उनका नेतृत्व देखने को मिलेगा।
आकाश छिकारा संभालेंगे बस्तर
2017 बैच के युवा और ऊर्जावान आईएएस अधिकारी आकाश छिकारा को बस्तर कलेक्टर की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। नक्सल प्रभावित और जनजातीय बाहुल्य इस क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना और शासन की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



