March 5, 2026
रायपुर: दीपक बैज का मोबाइल गायब, बीजेपी का तंज- भूपेश बघेल या टीएस सिंहदेव पर शक?

रायपुर: दीपक बैज का मोबाइल गायब, बीजेपी का तंज- भूपेश बघेल या टीएस सिंहदेव पर शक?

Jun 29, 2025

कांग्रेस कार्यालय में हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजीव भवन में उस समय हलचल मच गई, जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल फोन एनएसयूआई की बैठक के दौरान गायब हो गया। बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे के 7 जुलाई को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों पर चर्चा हो रही थी। मोबाइल गुम होने की सूचना मिलते ही राजीव भवन में खोजबीन शुरू कर दी गई और पुलिस को भी सूचित किया गया।

बीजेपी ने कसा तंज

इस घटना पर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसते हुए कहा, “दीपक बैज बताएं, उनके फोन में कौन से राज छिपे हैं, जो कांग्रेस के लोग जानना चाहते हैं? चोरी के पीछे उनका शक भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव या किसी अन्य कांग्रेसी नेता पर है? वे स्पष्ट करें ताकि हम उनका मोबाइल ढूंढकर लौटा सकें।” वहीं, बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने कहा, “कांग्रेस के मुख्यालय में मोबाइल गायब होना चिंताजनक है। दीपक बैज हमेशा सरकार पर आरोप लगाते हैं, अब देखते हैं इस बार किसे दोषी ठहराते हैं। यह घटना कांग्रेस की कार्यशैली को दर्शाती है।”

दीपक बैज का बयान

मोबाइल गायब होने पर दीपक बैज ने कहा, “फोन में कोई संवेदनशील डेटा नहीं था, लेकिन कॉन्टैक्ट नंबरों के खोने का अफसोस है।” जब उनसे पूछा गया कि क्या राजीव भवन अब सुरक्षित नहीं है, तो उन्होंने जवाब दिया, “सिर्फ राजीव भवन ही नहीं, पूरा छत्तीसगढ़ असुरक्षित है।” उन्होंने यह भी बताया कि एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता खरगे के दौरे को सफल बनाने के लिए उत्साहित हैं।

पुलिस जांच शुरू

पुलिस ने मोबाइल गायब होने की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मोबाइल चोरी हुआ या लापरवाही के कारण गुम हुआ। इस घटना ने कांग्रेस के भीतर और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix