February 1, 2026
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की करछुल से पिटाई कर सल्फास खिलाकर की हत्या, आरोपी जेल भेजा

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की करछुल से पिटाई कर सल्फास खिलाकर की हत्या, आरोपी जेल भेजा

Jan 21, 2026

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। मामूली बातों को लेकर हुए झगड़े के दौरान पति ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और बाद में सल्फास की गोली खिलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

करछुल से की मारपीट, फिर दिया जहर

पुलिस के अनुसार, 19 जनवरी की दरम्यानी रात पति-पत्नी के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी पति ने स्टील के करछुल से पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी ने पत्नी को सल्फास की गोली खिलाकर मौत के घाट उतार दिया।

पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

मृतका के पिता लेखराम साहू (50), निवासी चिंगामोड़ी, ने 20 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी बेटी लकेश्वरी उर्फ लता साहू की शादी वर्ष 2017 में ग्राम महराटोला निवासी जोधन साहू से हुई थी। शादी के बाद से ही दामाद द्वारा घरेलू विवाद किया जाता था।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पति जोधन साहू को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसने कर

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix